About us

MPJOBS.in is an online Job Portal working exclusively for Madhya Pradesh. We provide job services in almost every field. We have a very large network of resume collection center which covers almost every city of Madhya Pradesh. We have thousands of satisfied companies and candidates. Our main aim is to improve employment in Madhya Pradesh. We are fastest growing Job site of Central India.

प्रख्यात समाजसेवी एनी बेसेन्ट....

एनी बेसेंट भारत की मिट्टी से गहरा लगाव रखने वाली प्रख्यात समाजसेवी, लेखिका और स्वतंत्रता सेनानी थीं। एनी बेसेंट ने कई मौकों पर अन्याय का कड़ा प्रतिरोध करके 'आयरन लेडी' की छवि बनाई थी। एनी बेसेंट भारतीय दर्शन एवं हिन्दू धर्म से बहुत आकर्षित थी और थियोसॉफी का प्रसार करने के लिए भारत आईं थी। उन्हें भारत से अद्भुत प्रेम एवं अनुराग था और भारतवासियों द्वारा उन्हें दिया गया सम्मान एवं आदर भी दर्शनीय था। आध्यात्मिक और राजनीतिक रूप से सोए हुए भारत को जगाने के लिए, भारत को अपना घर कहने वाली एनी बेसेंट ने दुनिया भर के धर्मों का गहन अध्ययन किया। उन धर्मों को जाना परखा और समझा कि वेद और उपनिषद का धर्म ही सच्चा मार्ग है।

 

एनी बेसेंट का जन्म 1 अक्टूबर 1847 को लंदन के 'वुड' परिवार में हुआ। एनी बेसेंट के पिता एक कुशल चिकित्सक थे। वह कई भाषाओं के ज्ञाता थे। माता धार्मिक आस्था वाली आयरिश महिला, पिता विद्वान गणितज्ञ अंग्रेज़, एक भाई दो वर्ष बड़ा था। एनी बेसेंट जब पाँच वर्ष की थीं तभी उनके पिता का स्वर्गवास हो गया था। 1852 को उनके पिता के निधन के बाद माता द्वारा बेहद गरीबी में दोनों बच्चों का पालन-पोषण किया गया। उनका पालन-पोषण उनकी माँ ने अभावों की स्थितियों में किया। एनी बेसेंट की अद्भुत प्रतिभा बचपन में ही दिखायी देने लगी थी जिससे प्रभावित होकर एक शिक्षाविद महिला 'सुश्री मेरियट' ने उन्हें उनकी माँ से अपने संरक्षण में ले लिया। सुश्री मेरियट के संरक्षण में उन्होंने 16 वर्ष तक विद्यार्जन किया, यूरोप तथा जर्मनी की यात्रा की, लैटिन एवं फ्रेंच भाषाओं का गहन अध्ययन किया।

 

एनी को धार्मिक, आध्यात्मिक, रहस्यवाद की पुस्तकें पढ़ने का शौक़ था। उसी दौरान ईसा के प्रति लगाव हुआ।1867 को एनी बेसेंट का विवाह 22 वर्ष की उम्र में गिरजाघर के पादरी 'रेवेरेंड फ्रैंक बेसेंट' से हुआ। 1868-70 के मध्य एक पुत्र और एक पुत्री को जन्म दिया, किन्तु स्वभाव से स्वतंत्र विचारशील एवं धार्मिक प्रवृत्ति के कारण उनका अपने पति से अन्तर्विरोध रहा और इसी कारण से उन्होंने पति से संबंध विच्छेद कर मानवता से नाता जोड़ने का संकल्प लिया। उनके दोनों बच्चे ब्रिटिश क़ानून के अनुसार उनके पति के पास रहे। ईश्वर, बाइबिल और ईसाई धर्म पर से उनकी आस्था डिग गई। पादरी-पति और पत्नी का परस्पर निर्वाह कठिन हो गया इसी कारण वैचारिक मतभेद के चलते विवाह-सम्बन्ध कटुता के चलते विच्छेद हो गए। 'फ्रूट्स ऑफ फिलॉसफी' लेख में 'बर्थ-कन्ट्रोल' परिवार-परिसीमन पर लेख लिखकर समाज-सुधार की पक्षधर एनी द्वारा धर्म की अवज्ञा की गई। इस विद्रोहीपन के कारण पति द्वारा उत्पीड़न के चलते 1873 में उनका तलाक हो गया। धर्म विरुद्ध लेख लिखने पर मुक़दमा चला। न्यायाधीश उनके तर्कों से सहमत थे पर जूरी नहीं। दंड को अपील में माफ कर दिया गया और न्यायालय ने पुत्री दे दी, पर पुत्र छीन लिया |

 

एक विदेशी महिला जब भारत में रहने लगी तो उन्होंने स्वयं को कभी विदेशी नहीं समझा। हिन्दू धर्म पर व्याख्‍यान से पूर्व वह 'ॐ नम: शिवाय' का उच्चारण करती थी। विलक्षण स्मरण शक्ति, नोट्स नहीं बनाती थी। वेशभूषा के प्रति अत्यन्त सावधान रहती थी। समय की अत्यंत पाबंद थी। 'मेम साहब' कहलाना पसंद नहीं करती थी। 'अम्मा' नाम उन्हें पसंद था। भारत से प्रेम किया और भारतवासियों ने उन्हें 'माँ बसंत' कहकर सम्मानित किया।

 

एनी बेसेंट ने गंभीर आर्थिक संकट के समय स्वतंत्र विचार संबंधी लेख लिखकर धनोपार्जन किया। ख्यातिलब्ध पत्रकार 'विलियम स्टीड' के संपर्क में उन्होंने लेखन एवं प्रकाशन का कार्य रुचिपूर्वक किया। वह इंग्लैंड की सबसे शक्तिशाली 'महिला ट्रेड यूनियन' की सचिव रहीं। उन्होंने अपना अधिकांश समय मज़दूरों, अकाल पीड़ितों तथा अभावग्रस्तों को सुविधाएँ दिलवाने में व्यतीत किया।

 

 


Follow us on : Facebook Linkedin Follow MPJOBS.in on Twiiter
Jobs and Education Newspaper
Weekly Newspaper
Epaper